February 11, 2026

अशोक कुमार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की

चंडीगढ़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन हरियाणा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई, सोनीपत के नवनयुक्त कुलपति अशोक कुमार, सेवानिवृत आईपीएस, ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल हरियाणा ने उनकी इस नियुक्ति के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि कुलपति अशोक कुमार इससे पहले उत्तराखंड राज्य में पुलिस महानिदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है और अब सेवानिवृत होने के उपरांत कुलपति का पद ग्रहण किया है। उन्होंने राज्यपाल हरियाणा को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें विश्वविद्यालय एवं खिलाड़ियों के प्रति अपने दृष्टिकोण के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *