एक बार फिर से गुरदासपुर की यह सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे
गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरदासपुर के पदाधिकारियों की एक बैठक मण्डल प्रधान प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला महामंत्री यशपाल कौंडल व विकास गुप्ता विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक में मण्डल प्रधान प्रवीन कुमार द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए अभी मनचंदा को भाजपा युवा मोर्चा का मण्डल प्रधान नियुक्त किया तथा उन्हें जल्द से जल्द अपनी टीम बनाने की अपील की ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभा सके। नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रधान अभी मनचंदा ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी लगन व इमानदारी से निभाएंगे और युवा वर्ग को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए एक मजबूत टीम को गठित किया जाएगा। जिसके दम पर हम एक बार फिर से गुरदासपुर की यह सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे । इस मौके पर मण्डल महामंत्री डिक्की सैनी, शिव दुग्गल मण्डल उपप्रधान, दर्शन बिल्ला, सुदर्शन धवन, दीपक कुमार, सुजाता गुप्ता, मण्डल सचिव किरण मेहरा, गुलशन, रूबी, वरूण गोसाईं, हरपाल सिंह गिल, नीतिन महाजन, अमित महाजन व रिक्की मनचंदा भी उपस्थित थे।
