देश की राजधानी के प्लेस्कूल में महिला का शव मिला
नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के एक प्लेस्कूल में 32-वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला बीजेपी कार्यकर्ता वर्षा पंवार थीं। महिला 23 फरवरी से लापता थीं और कथित तौर पर उसके बिज़नेस पार्टनर सोहन लाल ने उसकी गला घोंटकर हत्या की। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद उसने हरियाणा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, वर्षा परिवार के साथ ए-ब्लॉक स्वतंत्र नगर में रहती थी। पति से तलाक होने के बाद यह अपने पिता विजय कुमार व परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रहती थी। वर्षा ने अपने करीबी दोस्त सोहन लाल के साथ मिलकर गोंडा, नरेला इलाके में टिनी ड्रीमबेरी प्ले स्कूल के नाम से स्कूल खोला था।
