हिमाचल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच सीएम का बयान, न मुझसे इस्तीफा मांगा गया न मैंने दिया
शिमला – हिमाचल में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। भाजपा इस्तीफे को लेकर अफवाह फैला रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमारे तीन ऑब्जर्वर हिमाचल प्रदेश में हैं। एक-एक विधायक से बात की जाएगी, जब तक वो अपनी रिपोर्ट नहीं देते, किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आते ही अगर कठोर फैसले की भी जरूरत पड़ेगी तो वो लिया जाएगा। इससे पहले सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जवाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई व उनकी आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में उनके विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। उन्होंने कहा कि वे वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं।
