March 7, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दख़ल के उपरांत 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की ख़त्म  

चंडीगढ़,   पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दख़ल के उपरांत 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने आज अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी। जि़क्रयोग्य है कि जेड.एच.एल. (इमरजैंसी मेडिकल और एंबुलेंस सेवाएं प्रदान करने के लिए आऊटसोर्सड कंपनी) के कर्मचारी, नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने और उनके वेतन में सालाना वृद्धि की माँग कर रहे थे। हालाँकि हड़ताल के दौरान एंबुलेंस सेवाएं निर्विघ्न जारी रही।  

डॉ. बलबीर सिंह ने यूनियन के सभी मसलों को सुलझाने और पीडि़त कर्मचारियों की जायज माँगों को पूरा करने के लिए जेड.एच.एल. कम्पनी के प्रतिनिधियों और यूनियन के सदस्यों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर वरिन्दर कुमार शर्मा और डायरैक्टर डॉ. अनिल गोयल भी उपस्थित थे।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने कंपनी द्वारा निकाले गए 20 कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इन मामलों की जांच करने के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया जायेगा।  बलबीर सिंह ने कंपनी को सभी कर्मचारियों के लिए सालाना वृद्धि सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *