February 15, 2026

टकराव रोकने की जगह एंबुलेंस व अस्पतालों की तैयारी आश्चर्यजनक

फगवाड़ा : अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति की एक बैठक  सिटी प्रधान बिट्टू भमरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज, प्रदेश सचिव मनु प्रभाकर एवं जिला चेयरमैन हरिओम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान किसान आंदोलन के चलते बने तनावपूर्ण हालत पर चिंता प्रकट की गई। दीपक भारद्वाज ने आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रति दुख प्रकट किया और साथ ही इसके लिये पंजाब की भगवंत मान सरकार को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री देखा है जो पंजाब और हरियाणा की सीमा पर तनावपूर्ण हालत को काबू में रखने के लिये फोर्स तैनात करने की बजाय एंबुलेंस और अस्पताल तैयार रखने की बात करता है।उन्होंने पंजाब के समूह किसानों से पुरजोर अपील कर कहा कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी की चुनावी साजिश का हिस्सा न बनें और सडक़ें ब्लाक होने से लोगों पेश आने वाली परेशानियों को समझें। इस दौरान प्रदेश सचिव मनु प्रभाकर और सिटी प्रधान बिट्टू भमरा ने भी किसान आंदोलन से बने तनावपूर्ण हालात के लिये प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि सरकार के मंत्रियों के बयान आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। बैठक के दौरान सूरज कुमार बिल्लू को जिला प्रधान और राकेश काली को फगवाड़ा सिटी का उप प्रधान नियुक्त किया गया जबकि रणजीत कुमार को हिन्दू सुरक्षा समिति की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर लाडी, लवली, जोनी घाना, जतिन, काली, नितिन व सुरजन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *