स्कूली छात्रों ने किया क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र रईया का दौरा
झज्जर, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र रईया का गुरुग्राम जिले के स्कूली छात्रों ने दौरा किया और बागवानी के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली। अनुसंधान केंद्र में सब्जियों के विशेषज्ञ डॉ एसपी यादव और फलों के विशेषज्ञ डॉ शहरून खान ने विजिटिंग छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
डॉ यादव ने बताया कि यह केंद्र बागवानी किसानों के लिए वरदान साबित होगा। केंद्र में फिलहाल चार लाख पौध तैयार करने की सुविधा उपलब्ध है। बागवानी किसान यह सुविधा ले सकते हैं। किसानों को समय समय पर बागवानी की उन्नत किस्म के बीजों, बिजाई के तरीके और न्यूनतम लागत में अधिकतम उत्पाद लेने के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। डॉ महरून ने बताया कि अनुसंधान में ड्रैगन फ्रूट, अनार, बेर और अमरूद की उन्नत किस्म तैयार करने कप शोध चल रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय वातावरण में कौन से पौष्टिक फल अधिक पैदावार देगें और एनसीआर की मार्किट में फल एवं सब्जियों की मांग के अनुसार उन्नत किस्म के बीज और पौध किसानों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य हो रहा है।
केन्द्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को मौसमी फल सब्जी , किचन गार्डन , घर मे गमलों में बेलदार सब्जियों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। डॉ यादव ने बताया कि कई बेलदार सब्जियां जैसे घीया, त्यौरी, खीरा आदि घर मे ही गमलो में ऑर्गेनिक रुप से उगाई जा सकती हैं। डॉ एसपी ने बताया कि यह अनुसंधान केंद्र इस क्षेत्र में बागवानी किसानों के वरदान साबित होगा। इस केंद्र का निरन्तर विस्तार हो रहा है।
