February 11, 2026

भाजपा का लोकसभा चुनावों का शंखनाद आज से

गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर

जयपुर: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरे तरीके से तैयार हैं और इसी तैयारी का जायजा लेने और चुनावी शंखनाद करने आज गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर है। बता दें की शाह बीकानेर से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। इस दौरान अमित शाह उदयपुर और जयपुर में भी पदाधिकारियों की बैठक करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह एक ही दिन में मंगलवार को बीकानेर और उदयपुर में बैठकें लेंगे। उनका जयपुर में भी एक संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। शाह के इस दौरे का करीब 9 लोकसभा सीटों पर सीधा असर पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार शाह आज पहले बीकानेर पहुंचेंगे और यहां बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू जिले के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर को उदयपुर में उदयपुर बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र पर चर्चा करेंगे। उदयपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शाह जयपुर में संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *