February 14, 2026

एसडब्ल्यूएम चल रही प्रोजेक्ट को बंद करने के संबंध में जालंधर हाइट्स 1 व 2 के लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया गया

जालंधर : यूनाइटेड रेजिडेंट फोरम के प्रधान अमित तनेजा, सेक्ट्रोरी करण खरबंदा, ट्रेजरर दिनेश सिंह की अगुवाई में 66 फुटी रोड के पास सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) चल रही प्रोजेक्ट को बंद करने के संबंध में जालंधर हाइट्स 1 व 2 के लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान सभी लोगों ने अपने हाथ में मुख्यमंत्री भगवंत मान, लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगूराल, डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल,नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के बैनर पकड़े हुए थे। जिस पर मदद करने की अपील की गई थी। इस संबंध में यूनाइटेड रेजिडेंस फर्म के प्रधान अमित तनेजा की ओर से निगम कमिश्नर गौतम जैन को एक मेमोरेंडम भी दिया गया था।
प्रधान अमित तनेजा ने कहा कि एसडब्ल्यूएम प्रोजेक्ट पूरी तरह से औद्योगिक प्रकार का है। इससे आवासीय क्षेत्र में काफी प्रदूषण फैलेगा। खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ और प्रदूषण का उच्च स्तर आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचाएंगे। इसके साथ ही जिस जगह पर ये डंप बनाया जा रहा है। यह बात भी हमारे संज्ञान में आई है कि इस प्रोजेक्ट को बिना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मंजूरी के बनाया जा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण प्रभाव आकलन से संबंधित औपचारिकताएं?भी पूरी नहीं की गई हैं। इसलिए वह इस प्रोजेक्ट को बंद रखने की मांग करते हैं। इस कूड़े के दाम को बंद करवाने के लिए उनकी ओर से निगम कमिश्नर गौतम जैन को एक मेमोरेंडम भी दिया गया था जिसे आज करीब 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन निगम कमिश्नर की ओर से कोई जवाब ना आने के बाद उन्होंने मजबूर होकर यह धरना प्रदर्शन किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *