10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करवाएं नागरिक : डीसी
नागरिक स्वयँ भी आधार पोर्टल पर कर सकते हैं डॉक्युमेंट अपडेट
झज्जर, 15 फरवरी। जिला में सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करवाने होंगे। इस संबंध में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवा दें। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड यथाशीघ्र ऑनलाईन अपडेशन करवा लें ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। यह सुविधा स्वयं ऑनलाईन आधार पोर्टल पर अपडेट करने पर ही मिलेगी जबकि किसी भी आधार केंद्र पर इस सेवा के लिए 50 रूपये की राशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सेवा का लाभ अपने फोन में माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक जिनके 10 साल पहले आधार कार्ड बने थे वे अवश्य अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवा लें।
