February 12, 2026

वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में सम्पन्न

सोनीपत, नगर निगम मेयर कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मेयर निखिल मदान ने बताया कि निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज लगभग 50 करोड़ रुपए के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों में मुख्य रूप से वार्ड 3 में खन्ना कालोनी और हेम नगर की सीवरेज लाइन को 90 लाख रूपये की लागत से बदला जायेगा।

वार्ड 5 में जीवन विहार एक्सटेंशन की गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से एक करोड़ 6 लाख रूपये की लागत से पक्का किया जायेगा। साथ ही विकास नगर एक्सटेंशन की गलियों को 66 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जायेगा। इसके साथ ही वार्ड 5 की मामचंद कालोनी, देवडू रोड और गीतांजलि गार्डन के पीछे की सभी कच्ची गलियों को 80 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जायेगा।

वार्ड 6 आरके कालोनी की गलियों को एक करोड़ 12 लाख 28 हज़ार रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जायेगा। वार्ड 7 में 55 लाख रूपये की लागत से रायपुर गांव में व्यायामशाला बनाई जाएगी, 82 लाख रुपये की लागत से रायपुर, लिबासपुर, शामाबाद, इंदिरा कॉलोनी और सिद्धार्थ एन्क्लेव में गलियों को पक्का किया जायेगा और मरम्मत की जाएगी।

वार्ड 8 लिवान गांव में एक करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से सीवरेज लाइन, राई गांव में एक करोड़ 23 लाख रूपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछायी जाएगी। राई गांव में एक करोड़ 28 लाख रुपए से पूरी फिरनी को आरएमसी से पक्का किया जायेगा। वहीँ लिवान गांव में 67 लाख की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। वार्ड 9 कलावती विहार में 67 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से गलियों को पक्का किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *