पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किये बड़े आयाम: हरजोत बैंस
स्कूली छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी, सरकारी स्कूलों में सुरक्षा गार्ड तैनात किये गये- शिक्षा मंत्री
सचिन सोनी, आनंदपुर साहिब,
एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। आज पंजाब की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन देश के अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभर रहा है। हमारी सरकार ने पिछले दो वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में सुधार किया है। सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाया गया है, छात्राओं के लिए परिवहन सुविधाएं प्रदान की गई हैं, 500 से अधिक छात्रों वाले सरकारी स्कूलों में दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देना, विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना, स्कूलों में समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में बदलाव होगा, मौसमी फल मिलेंगे, इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल प्रधानों से समन्वय स्थापित करेंगे। छात्रों की अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसजीएस खालसा स्कूल में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल सुखपाल कौर वाली, महिंदर सिंह वालिया, पाखर सिंह भट्ठल, कुलदीप सिंह नंबरदार, गुरमिंदर सिंह भुल्लर ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। मंच संचालन की भूमिका रणजीत सिंह एनसीसी अधिकारी ने निभाई। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों के शबद गायन से हुई, खालसा स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार गतका प्रदर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर वेट लिफ्टिंग में मेडल जीतने पर हरप्रीत सिंह को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर चेयरमैन कमिक्कर सिंह दाढ़ी, जसवीर सिंह अरोरा जिला अध्यक्ष, परमिंदर सिंह जिम्मी, दलजीत सिंह काका नांगरा, दर्शन सिंह, जगजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, भूपिंदर सिंह सैनी, केवल सिंह, दर्शन सिंह कंदोला, लायन सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह टोहरा , अभिजीत सिंह रेनू, कुलदीप सिंह नंबरदार, अमितोज सिंह डायरेक्टर माइटी खालसा, हरमिंदर सिंह पुन्नू मौजूद रहे।
