February 12, 2026

मुख्य सचिव हरियाणा ऑरबिट रेल कोरिडोर प्रोजेक्ट के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि कुंडसी-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ 5700 करोड़ रुपये की लागत से 126 किलोमीटर लम्बी पलवल-सोनीपत रेलवे लाइन परियोजना से नूंह, सोहना, मानेसर और खरखौदा को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 441.47 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसके लिए 1419.24 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से 1167.92 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी जा चुकी है, जबकि शेष 251.32 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी जल्द से जल्द बांट दी जाएगी।
मुख्य सचिव हरियाणा ऑरबिट रेल कोरिडोर (एचओआरसी) प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला झज्जर, सोनीपत, नूंह, पलवल और गुरुग्राम के उपायुक्त वीसी के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *