March 14, 2026

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य लोगों के घरों के नजदीक उनको सरकारी सेवाएं मुहैया करवाना है, जिसके लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही प्रयत्नशील है।
गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 व गांव बहमियां में लगे कैंपों में पहुंच कर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इन कैंपों के प्रति जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह है और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *