February 21, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है-अजय सिंह डीएसपी

सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब ,

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज पंजाब पुलिस द्वारा बस स्टैंड श्री आनंदपुर साहबी में विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बसों, ट्रकों पर वाहन रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह अभियान 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि कई प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण ही होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। साथ ही, ट्रैफिक लाइट के हरे होने का इंतजार करना चाहिए और कभी भी गलत साइड से वाहन को ओवरटेक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा वाहनों को पार्क करते समय वाहनों को सही जगह पर खड़ा करना चाहिए ताकि आने वाले ट्रैफिक में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *