February 22, 2026

आईटीआई जहांगीरपुर में रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह 2 फरवरी को

झज्जर, एक फरवरी। जिला रोजगार कार्यालय झज्जर द्वारा आई0 टी0 आई0 गुढा, जिला रोजगार कार्यालय, झज्जर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी बहादुरगढ़ में व राजकीय महाद्यिालय दुजाना में मुख्य वक्ता डा. नीलम जिला रोजगार अधिकारी झज्जर द्वारा उपस्थित युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में निपुण बनने बारे मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता फौगाट द्वारा भी रोजगार से संबंधित व बच्चों की गंभीर परिस्थितियों का कैसे निवारण किया जाए बारे भी जानकारी दी गई, अपनी योग्यता रूचि व अन्य उपलब्धियों अनुसार सही मार्ग का चुनाव कैसे करें, समय का सही उपयोग कैसे करें व कठिन परिस्थितियों में अपने दिमाग व विचारों को कैसे संतुलित करें बारे प्रकाश डाला गया। सहायक रोजगार अधिकारी बहादुरगढ काजल कुन्डू द्वारा भी बच्चों को तकनीकी शिक्षा, स्व-रोजगार व कैरियर संबंधित जानकारी दी गई। बाक्स : सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता फौगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी को व्यवसायिक सप्ताह के अंतर्गत आईटीआई जहांगीरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन सहित रोजगार संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *