भारतीय जनता पार्टी ने 16 वोट लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को सच का आइना दिखा दिया
जालंधर : चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर 16 मत हासिल कर चुनाव जीत गए हैं जिस पर भाजपा जालंधर के केंद्रीय महामंत्री ईंजी. चंदन रखेजा ने उन्हें फोन करके इस एतिहासिक जीत की बधाई दी और चंडीगढ़ को और बेहतर बनाने को लेकर बातचीत भी की। मनोज सोनकर ने उनका धन्यवाद भी किया और पार्टी द्वारा दी गई इस बहुमूल्य जिम्मेदारी पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद भी किया। ईंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि मेयर चुनाव जीतकर भाजपा ने इंडीअलांइस को ट्रेलर दिखा दिया है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारत की जनता मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाकर बाकी फिल्म दिखाएगी ।
चंदन ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर सीट के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेयर बनाकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आइना दिखा दिया। पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी हार का मुंह देखेगी परंतु भारतीय जनता पार्टी ने 16 वोट लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को सच का आइना दिखा दिया । लोकसभा चुनावों को अब बहुत कम समय रह गया है ऐसे में इस जीत के कई मायने निकलते हैं। एक और जहां भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी वहीं पंजाब की जनता को भी ऐसी लूट का खसूट पार्टियों को भी पंजाब से बाहर निकालने का अवसर भी मिलेगा। आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाएं 2 साल होने को आए अभी तक जनता से किए वायदों को पार्टी पूरा नहीं कर पाई और देश की जनता इन लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और सभी पार्टियों को सबक सिखाएगी ।
