March 14, 2026

आम आदमी पार्टी को कोई राहत नहीं मिली

चंडीगढ़ ,  चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विवाद बेशक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है लेकिन हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी को कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई 26 फरवरी को होगी। गठबंधन की तरफ से धांधली के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही चुनाव अधिकारी पर सवाल उठाए गए हैं। मंगलवार को घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीवार मनोज सोनकर ने जीत हासिल की थी।

आम आदमी पार्षद कुलदीप कुमार ने बैलेट पेपर में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दे दी थी। कुमार के आरोप थे कि उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन में यह चुनाव हुआ है। साथ ही उन्होंने नए चुनाव कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *