अमन अरोड़ा को पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के मामले में बड़ी राहत मिली
चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के मामले में बड़ी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक, संगरूर की अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि जब तक इस केस का निपटारा नहीं होता, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। वहीं अदालत द्वारा अब इस केस की अगली सुनवाई 3 मार्च को रखी गई है।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 26 जनवरी को झंडा फहराने को लेकर भी संगरूर कोर्ट ने 31 जनवरी तक सजा पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित 9 लोगों को 21 दिसंबर को सुनाम कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अमन अरोड़ा ने सजा के खिलाफ जिला सैशन अदालत संगरूर का रुख किया था।
