महाशय मैनपाल ने अपनी कार्यशैली से बढ़ाया विभाग का गौरव : डीआईपीआरओ
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में महाशय मैनपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित
झज्जर,31 जनवरी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत भजन पार्टी लीडर महाशय मैनपाल बुधवार को निर्धारित 60 वर्ष की आयु उपरांत सरकारी सेवा से रिटायर हो गये। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने विदाई समारोह में मैनपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन कामना की। कार्यक्रम में विभाग की ओर से मैनपाल को सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मान किया । महाशय मैनपाल ने 1999 में डीआईपीआरओ झज्जर कार्यालय में ज्वाइन किया था और लगभग 25 वर्ष की सेवा उपरांत झज्जर में ही की और बुधवार को झज्जर कार्यालय से ही सेवानिवृत्त हुए । डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने कहा कि राजकीय सेवा में सेवानिवृति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि महाशय मैनपाल ने उत्कृष्ट सेवा करते हुए विभाग का गौरव बढ़ाने का काम किया। कर्मचारी की पहचान कार्य और व्यवहार कुशलता से होती है। उन्होंने कहा कि मैनपाल ने अपने राजकीय सेवाकाल में लीडर पद पर रहते हुए अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया है। सेवानिवृत्ति एक ऐसा अवसर है जहाँ व्यक्ति को बोलने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है क्योंकि उस समय मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ती है। दोनों ख़ुशी और भाव के पल व्यक्ति की आँखों के सामने छा जाते हैं। इस दौरान एआईपीआरओ डॉ अश्वनी, अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने भी महाशय मैनपाल की कार्यशैली की प्रशंसा की। , महाशय सतबीर सिंह और सीओवीटी दिनेश कुमार ने विदाई समारोह में मैनपाल की कार्य शैली और राजकीय सेवा पर कविता पाठ कर कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आईसीए मनमोहन, क्लर्क सतीश कुमार, शीतल, साहिल ,महाशय खजान सिंह सहित कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
