March 14, 2026

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर 101 परिवारों को कंबल भेंट किए गए

अमृतसर : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अमृतसर द्वारा मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान की देखरेख में कार्यक्रम करवाया गया। अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस व गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 101 परिवारों को कंबल भेंट किए गए। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अमृतसर के अध्यक्ष अरविंदर वड़ैच मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बलदेव सिंह चौहान द्वारा मेहमानों को सिरोपाव व कृपाण भेंट करके सम्मानित करते हुए सभी का अभिनंदन किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष टहिल सिंह, भाजपा नेता हरपाल सिंह द्वारा भाजपा की जनहितैषी नीतियों को लेकर प्रेरित किया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला कैशियर रणधीर सिंह, हरविंदर दर सिंह वेरका,राजेंद्र सिंह,सिमरन कौर,ममता,सीमा,मोनिका भाटिया,तरसेम सिंह डिप्टी, हरपाल सिंह,शिंदर सिंह, अश्विनी कुमार,सोनू,अशोक कुमार,राहुल अरोड़ा,गोल्डी प्रधान,चन्ना पापड़ा वाला, मनप्रीत कौर,सुखचैन सिंह, विक्रमजीत सिंह,हरप्रीत सिंह,कुलदीप सिंह,पवन कुमार,गुरदीप सिंह सहित कई भाजपा वर्कर वह इलाका निवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *