March 14, 2026

वैदिक मंत्रों के उच्चारण से समाज में मिलता है मान-सम्मान : महंत प्रवीण चौधरी

जन-जन से संपर्क साधकर अखंड महायज्ञ के लिए दिया जा रहा है बुलावा

लुधियाना : मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड में 8 से 17 फरवरी को होने वाला अखंड महायज्ञ सभी के लिए मान- सम्मान पाने का शुभ अवसर है। उन्होंने कहा कि यज्ञ नई ऊर्जा, नई उमंग लेकर आएगा। इसके लिए धाम सेवकों ने पूरी तैयारी कर ली है। जन-जन से संपर्क साधकर अखंड महायज्ञ के बुलावा दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ को लेकर शहर के ही नहीं,देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिकगणों, राजनीतिकगणों आदि के प्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में जितेंद्र सूद, जतिन सूद, रमन घई, दिनेश रल्ली, पुरुषोत्तम चौधरी आदि सेवकों की अगवाई में निमंत्रण दिए गए। जिनमें स्वामी विज्ञानानंद महाराज, एसडीएम वेस्ट हरजिंदर सिंह,सनातन धर्म कमेटी के अध्यक्ष कुलभूषण मलिक, सन व्यू एनक्लेव के मिस्टर ग्रेवाल आदि को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी गणमान्यों सदस्यों ने कहा कि 8 फरवरी से आरंभ हो रहे अखंड महायज्ञ को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल, सुनील महाजन, रमन घई,जितेंद्र सूद, साहिल अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौधरी, सुधीर महाजन,तरुण जैन सुराना, सुनील हांडा, विजय गुप्ता, बलजीत त्रिखा, रामपाल त्रिखा, गौरव कालिया, गौरव मेहता, संदीप सूद, जतिन सूद, सतपाल मक्कड़, नितेश सूद,सुनील पासी, जनक राज सिंगला, राज सोलंकी, राकेश पासी, तेंजेंद्र मिगलानी, वेद लूथरा, रमन शर्मा, नरेंद्र महाजन, राकेश खेड़ा, दिनेश रल्ली, गौतम सचदेवा, वरुण जैन, मनीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, रोहित शर्मा, हरमोहन मल्होत्रा, अभिषेक चोपड़ा,पवन पारिक, ओम प्रकाश, रविंद्र सिंह वालिया, परवेश चड्डा, सतविंदर ठाकुर, नितिन शर्मा, वरूण शर्मा, बलजीत बृजवासी, नितेश गर्ग आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *