पंजाब-हरियाणा में बदलने लगा माैसम, धूप ने कम की ठंड की ठंडक
चंडीगढ़ – उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की शीतलता कम हो रही है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में खिली धूप के कारण शीतलहर का प्रकोप कम हो रहा है। पंजाब का तापमान औसतन 2.5, हरियाणा का 3 डिग्री और चंडीगढ़ का 1 डिग्री तापमान बढ़ा है। हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 17 जिलों में धुंध की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (28 जनवरी) को खराब मौसम और कोहरे की चादर के कारण , दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स देरी से चल रहीं हैं वहीं कोहरे की मार के कारण आज फिर पटरियों पर ट्रेंनों की रफ्तार थम गई है। आज भी दिल्ली की तरफ आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
