December 26, 2025

देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियों के साथ हरियाणा की झांकी भी शामिल थी

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियों के साथ हरियाणा की झांकी भी शामिल थी। झांकी के दोनों तरफ हरियाणवी पारम्परिक वेशभूषा में महिला कलाकार हरियाणवी नृत्य करती नजर आती है। हरियाणा की झांकी के अग्रणी भाग (ट्रैक्टर) में एक स्कूली छात्रा दर्शायी गई है, जिसके हाथ में टैबलेट है, जो डिजिटल हरियाणा का प्रतीक है। झांकी के पीछे वाले भाग पर सबसे पहले हरियाणा में फूलों की खेती करती महिला किसान दर्शाई गई है जो आधुनिक खेती के साथ महिला सशक्तिकरण का परिचायक है। 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की इस पौराणिक और आधुनिकता के समावेश वाली झांकी को देखने का मौका मिलेगा। हरियाणा की संस्कृति के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, औद्योगीकरण में आ रही आधुनिकता का संदेश इस झांकी के माध्यम से देश व दुनिया में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *