राजस्थान में आने वाले दो दिनों तक सर्दी से लोगों का घरों से निकलना होगा मुश्किल
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी जयपुर: राजस्थान में मौसम ऐसा है की लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हवा ऐसी ठंडी है की सुई सी चुभ रही है। वहीं कोहरा भी घना छाया हुआ है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकपा रही है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में शीत दिन दर्ज किया गया। वहीं श्रीगंगानगर, जैसलमेर और पिलानी में अति शीत दिन दर्ज किया गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी घना कोहरा छाया रहा और यही हाल आज भी हैं। आज भी राजधानी में कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवा चल रही है।
