60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी कुछ माह में पूरी होगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60000’ की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी कुछ माह में पूरी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन 60,000’ के तहत, प्रदेश सरकार ₹1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 7,500 युवाओं को ‘वन मित्र’ बनाएगी। एचकेआरएन के माध्यम से 15,000 संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी के लिए 7,500 ‘ई-सेवा मित्र’ नियुक्त किए जाएंगे व विदेशी सहयोग विभाग के माध्यम से 5,000 ऐसे युवाओं को विदेश में रोजगार की प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने व उन्हें सशक्त बनाने की घोषणा की।
मनोहर लाल ने कहा कि सरकार इन व्यक्तियों को बिना किसी संपाश्र्विक की आवश्यकता के एक वर्ष के लिए 3 लाख रुपये का ऋण देगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को 25 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होगी। बल्कि यह गारंटी सरकार देगी।
