February 22, 2026

सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार बी.डी.पी.ओ. तुरंत प्रभाव से निलंबित

भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं: लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़, 13 जनवरी:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर विभाग ने ममदोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ) सरबजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरबजीत सिंह को कल विजिलेंस ब्यूरो ने सरपंचों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय कार्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फ़िरोज़पुर होगा।
इसी दौरान, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *