इंतजार खत्म, 220 करोड़ की लागत से बनने बाली खडोल तलमेहड़ा सड़क का विधायक देवेंद्र भुट्टो ने किया भूमि पूजन
विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, एक वर्ष में सड़क बनकर जनता को समर्पित, देवेंद्र भुट्टो
कुटलैहड़ बैलफेयर सोसाइटी की तरफ से मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड की अस्सी विधवा एवम गरीब महिलाओ को दी पांच पांच हजार की आर्थिक सहायता,
बंगाणा, कुटलैहड़, विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमाली के गांव खड़ोल से रौंनखर तलमेहड़ा सड़क जिसकी जनता की पुरानी मांग थी। लोहड़ी के पर्व पर विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भूमि पूजन करके जनता को बड़ा तोहफा दिया ही। उक्त सड़क पार दो करोड़ बीस लाख की धनराशि खर्च होगी। और करीब पांच किमी की लम्बाई बाली यह सड़क एक वर्ष में कार्य पूर्ण होकर जनता को भी समर्पित होगी। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का खड़ोल पहुंचने पर जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात रहे बंगाणा से अरलू से खडोल तक का निर्माण सन 2000 में प्रधान मंत्री रोजगार सड़क योजना के तहत निर्माण हुआ था। उसके बाद इस सड़क को तलमेहड़ा के साथ मिलाने की मांग उठने लगी। लेकिन जनता की मांग पूरी नहीं हुई। और अब कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चुनावी वादा पूरा करते हुए उक्त सड़क के लिए दो करोड़ बीस लाख का बजट में प्रावधान करके जनता की पुरानी मांग को पूरा करते हुए भूमि पूजन किया। और एक वर्ष के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके जनता को समर्पित करने का भी आश्वासन दिया। बही करमाली,अरलु खरयालता, चराड़ा आदि दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को समानित भी किया। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमने जनता के साथ चुनावी समय में जो वादा किया था। वह आज पूरा किया है। और इस सड़क के निर्माण से चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जो दूरी थी। वह भी समस्या हो हुई है। भुट्टो ने कहा कि करमाली अरलू जसाना हटली आदि दर्जनों पंचायतों के हजारों परिवारों को इस सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। और जनता तलमेहड़ा जोल बडूही सोहारी अब से सीधी जुड़ेगी। विधायक ने कहा कि हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई भी झूठी घोषणा नहीं की है। जो भी घोषणा हमने मंच से की है। उसके लिए हम ने बजट में प्रावधान करवाया है। हमारा उद्देश्य केवल कुटलैहड़ का विकास ही प्राथमिकता है। भुट्टो ने खुले मंच से कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र से अब हर गांव हर घर से विधायक है। और अगर किसी को कोई कार्य हो तो वह सीधा मेरे से संपर्क करें। बही कुटलैहड़ वैलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड की 80 बिधवाओ एवम गरीबी रेखा से नीचे महिलाओ को पांच,पांच हजार की नकद राशि प्रदान की। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर जिला पार्षद वार्ड में अस्सी गरीबी रेखा से नीचे या फिर विधवाओं को पांच पांच हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिव प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,अजय शर्मा,रेंज ऑफिसर अंकुश,डिप्टी रेंजर बाल किशन शर्मा ,ठाकुर किशोरी,प्रधान महिंद्र राणा ,उपप्रधान अरुण मनकोटिया,चमन लाल फोरमैन के अलावा अधिकारी कर्मचारी एवम अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
