February 22, 2026

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया। उन्होंने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर खिलाड़ियों ने हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और इस खेल नीति से प्रभावित होकर युवा खेलों की ओर आकर्षित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *