March 12, 2026

सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा : सांसद बृजेंद्र सिंह

हिसार, हिसार विधानसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। सरकार जनता के घरद्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव जनपद और देश विकसित होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। वे खंड उकलाना के गांव कल्लर भैणी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 4 वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में समाज के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए योजनाओं का 100 फीसदी लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, नैनो यूरिया, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, सिकल सैल एनीमिया, आभा कार्ड, उज्ज्वला, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय योजना, पीएम-स्वनिधि योजना आदि की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को चिह्नित करके उन्हें पीएम-स्वनिधि, हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, पीएम-उज्ज्वला योजना का ऑन स्पॉट लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाओं का वितरण भी किया गया। स्टॉल लगाकर अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मोटा अनाज पर विशेष जानकारी उपलब्ध करवाई गई और अधिक से अधिक मोटा अनाज उपजाने तथा प्रयोग में लाने का आह्वान किया गया। साथ ही ड्रोन के माध्यम से खेती की नई तकनीक बारे ग्रामीणों को डेमो भी दिखाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रचार वाहन पर एलईडी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लघु फिल्म के रूप में दिखाया जा रहा है। सांसद ने उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक व प्रेरित किया और हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हम देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने गांव खारा बरवाला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा हरियाणा सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस बात को ध्यान में रखकर सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ लेकर नागरिक अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके। केंद्र तथा राज्य सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की है। इस यात्रा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रथ शामिल किए गए हैं, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्रीनिवास गोयल ने खंड उकलाना के गांव लितानी, जिला महामंत्री ने धर्मवीर रतेरिया ने खंड नारनौंद के गांव राजथल व भैणी अमीरपुर तथा वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ने खंड आदमपुर के गांव किशानगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान उपस्थित नागरिकों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया तथा लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित करके कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त परीक्षाओं में उत्कृष्ठï अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों तथा किसानों को भी सम्मानित किया गया। एसडीएम बरवाला विजया मलिक, खेल प्रकोष्ठï के प्रदेशाध्यक्ष नरेश नैन, मुनीष ऐलावादी, यात्रा संयोजक श्याम सुंदर शर्मा, यात्रा सह-संयोजक सीमा गोदारा, जेपी पाहवा, चेयरमैन हंसराज चावला, सरपंच पूनम देवी, हिसार के एसडीएम जयवीर यादव, एसईपीओ ईश्वर, ग्राम प्रमुख देवीलाल, तहसीलदार रामनिवास भादू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *