January 26, 2026

हम लगातार आठवीं बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहे हैं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें गीता का सच्चा अनुयायी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर इनकी पहचान लोगों के लिए मनोहर है तो वहीं ये पारदर्शिता, सुचिता व उत्तरदायित्वता के लिए जाने जाते हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुझे हरियाणा आने का निमंत्रण देते हैं, तो यहां आकर मुझे हर बार नया अनुभव व ऊर्जा मिलती है। इस बार तो कुरुक्षेत्र की धरा पर आने का सौभाग्य मिला है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही प्रसन्नता का विषय है, जब हम लगातार आठवीं बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियों के माध्यम से गीता का संदेश देश दुनिया में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *