विधायक देवेन्द्र भुट्टो का शक्ति प्रदर्शन, धर्मशाला पहुंचें 12 सौ कार्यकर्ता, सीएम से मिली शाबाशी
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। धर्मशाला रैली में सीएम सूक्खू के आदेशों से दो गुना कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचा कर शाबाशी ली है। ज्ञात रहे कुटलैहड विस क्षेत्र से धर्मशाला के लिए सोमवार को 12 सौ से ज्यादा कार्यकर्ता 200 के करीब छोटी बड़ी गाड़ियों में रवाना हुए है। देवेन्द्र भुट्टो द्वारा बंगाणा में समारोह में जाने वाले कार्यकर्ताओ के लिए छोले भटूरे का ब्रेक फास्ट रखा गया था। सभी कार्यकर्ता ब्रेक फास्ट करके धर्मशाला निकले है। यूं तो हिमाचल प्रदेश में कुटलैहड़ विस क्षेत्र को भाजपा का मजबूत किला माना जाता रहा है और 1985 के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र में गैर कांग्रेस विधायक बनता रहा है। कुटलैहड़ से पहली बार 1993 मे भाजपा ने स्वतंत्र चुनाव लड़ कर पहली जीत हासिल की थी। तब से 2022 तक कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के विधायक रहे है। लेकिन देवेन्द्र भुट्टो की आंधी के आगे भाजपा परास्त हो गई। इतिहास में पहली बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र से देवेन्द्र भुट्टो को बड़ी जीत मिली। जिस प्रकार धर्मशाला रैली में कुटलैहड़ विस क्षेत्र से लगभग समर्थक धर्मशाला रवाना हुए है, इस से कही न कही भाजपा अंदर खाते घबराहट में जरूर होगी।
जनता के साथ हर समय ढाल बन कर खड़े रहते हैं देवेन्द्र भुट्टो
कुटलैहड के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की लोकप्रियता बढ़ने का कारण यह है कि कुटलैहड़ की जनता के लिए विधायक देवेन्द्र भुट्टो हर समय ढाल बनकर खड़े रहते है। किसी को कही भी कोई भी जरूरत हो देवेन्द्र भुट्टो उनकी मांग को पूरा करते है।
क्या कुटलैहड़ भाजपा 28 हजार बढ़त करेगी पार,या फिर विधायक देंगे बढ़त,
ज्ञात रहे 2019 के लोकसभा चुनावों में कुटलैहड़ से भाजपा ने 28 हजार की बढ़त अनुराग ठाकुर को दी थी। उस समय राज्य में भाजपा सरकार थी और कुटलैहड़ से कैबिनट मन्त्री। लेकिन अब न तो राज्य में भाजपा सरकार है और न ही कुटलैहड़ से मन्त्री, न ही विधायक। फिर 28 हजार की बढ़त के जादुई आंकड़े को कुटलैहड़ भाजपा छू पाएगी या फिर देवेन्द्र भुट्टो वाज़ी मारेंगे।
