February 22, 2026

कुटलैहड़ कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न अंबेडकर की पुण्यतिथि, डिप्टी सीएम मुकेश रहे मौजूद

नव भारत निर्माण में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर का सराहनीय योगदान: देवेंद्र भुट्टो

अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड कांग्रेस कमेटी द्वारा लता मंगेशकर भवन समूरकला में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम किया गया। जिसमे राज्य सरकार में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ,पूर्व मन्त्री कुलदीप कुमार के अलावा जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह मौजूद रहे। कुटलैहड़ आगमन पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का विधायक देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे जिन्होंने संविधान सभा की बहसों से भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और पहली कैबिनेट में कानून और न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया। देवेंद्र भुट्टो ने बताया कि देश की आजादी के बाद जब पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने डॉ अंबेडकर को अपने मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में शामिल किया। इसके बाद अंबेडकर ने भारत के लोगों के सामने मसौदा संविधान प्रस्तुत किया। जिसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने बौद्ध धर्म पर एक किताब ‘बुद्ध और उनका धर्म’ लिखी। हालांकि इस पुस्तक का प्रकाशन उनकी मृत्यु के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर बॉम्बे विश्वविद्यालय के एलफिंस्टन कॉलेज से स्नातक करने के बाद, कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया था। इसके बाद उन्हें 1927 और 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। और 1920 के दशक में किसी भी संस्थान में ऐसा करने वाले कुछ भारतीय छात्रों में से एक थे। उन्होंने ग्रेज़ इन, लंदन में कानून का प्रशिक्षण भी लिया। अपने शुरुआती करियर में वह एक अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और वकील थे। 1990 में भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न, अम्बेडकर को मरणोपरांत प्रदान किया गया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान आज देश में है। उनके अथक योगदान से नव भारत निर्माण हुआ है। आज हमें गर्व महसूस होता है कि हम उस भारत के नागरिक है जिस भारत मे भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे लौह पुरुष पैदा होकर इतिहास बना गए है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवम सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *