February 18, 2026

महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के सात कैडेट एन.डी.ए. से पास-आउट हुए  

इंस्टीट्यूट की सफलता की प्रतिशतता बढ़ कर देश में सबसे अधिक 54.89 फीसदी हुई  
चंडीगढ़,
महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई) एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के सात कैडेट आज नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) पुणे से पास-आउट हुए हैं। इसकी पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भारत के राष्ट्रपति और आम्र्ड फोर्सिज़ के सुप्रीम कमांडर श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया।  
तीन साल के सख़्त प्रशिक्षण के बाद यह सात कैडेट प्रथम परमार, शिव कुमार, क्रितिन गुप्ता, साहिलदीप सिंह, साहिलप्रीत सिंह, उत्तम मलिक और भरत शर्मा अब अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकैडमियां ज्वाइन करेंगे और एक साल बाद यह कैडेट कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर अपनी सेवाएं निभाएंगे।  
इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आई.एम.ए.), देहरादून से ग्रेजुएशन के उपरांत महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के 7वें कोर्स के चार कैडेट 9 दिसंबर, 2023 को भारतीय फ़ौज में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर नियुक्त होंगे। आई.एम.ए. से इन कैडेटों के पास-आउट होने से महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कमिश्न्ड अफसरों की संख्या 145 हो जायेगी। बताने योग्य है कि इंस्टीट्यूट की सफलता की प्रतिशतता बढ़ कर देश में सबसे अधिक 54.89 फीसदी हो जायेगी।  
पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को बधाई देते हुए उनको राज्य और देश का नाम रौशन करने के लिए सख़्त मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई से प्राप्त नतीजों पर संतुष्टी अभिव्यक्त की।  
महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वी.एस.एम.) ने कहा कि अब इंस्टीट्यूट के 12 कैडेट अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकैडमियों से अपने कॉल-अप लैटरज़ का इन्तज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही 37 कैडेटों की सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) द्वारा इंटरव्यू की जायेगी। इंस्टीट्यूट का नया कोर्स अप्रैल 2024 में शुरू होगा, जिसका विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है।  
जि़क्रयोग्य है कि महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. पंजाब सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य रक्षा सेवाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर पंजाब के अधिक से अधिक नौजवानों को भर्ती करवाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के नौजवानों को रक्षा बलों में भर्ती होने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। हाल ही में पंजाब सरकार ने होशियारपुर के बजवाड़ा में सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी ए.एफ.पी.आई. के उद्घाटन का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *