जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बादली में लगाया रोजगार मेला
बादली/झज्जर जिला रोजगार अधिकारी डा. नीलम ने बताया कि बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बादली में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में जिला की विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में लगभग 300 युआवों ने भाग लिया। मेले में 117 प्रार्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मेले में जिला झज्जर के सभी 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पोलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोतर पास युवक/युवतियो ने भाग लिया। मेले में मुख्यरूप से उपमंडल अधिकारी (ना0) रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने रोजगार मेले में आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलो को आयोजिन किया जा रहा है। जिला के युवाओं को मेलो का लाभ उठाना चाहिए। एसडीएम बादली ने मौके पर चयनित हुए 30 प्रार्थियों को ऑफर पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी सुनिता फोगाट व नेहा नडवाल, हरियाणा कौशल विभाग से नोडल अधिकारी मयंक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
