February 17, 2026

देव दीपावली को काशी विश्वनाथ मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया

काशी : देव दीपावली पर सोमवार को काशी 21 लाख दीयों से जगमगाई। शाम को जगह-जगह रंगोली बनाई गई। इसके बाद 80 घाटों और गंगा की रेत में दीये जलाए गए। देव दीपावली पर घाटों पर दीये अलौकिक छटा बिखेर रहे हैं। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। श्रद्धालुओं ने दीपदान के बाद मां गंगा की भव्य आरती की।

 प्राचीन शिव धाम मंदिर दरेखू बाणासुर मंदिर नरउर, मोहनसराय तालाब, भगवती माता मंदिर अखरी पर लोगों ने दीपदान किया। वहीं देव दीपावली पर लोगों ने अपने घरों व मंदिरों को दीयों से आकर्षक ढंग से सजाया। मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। इसे देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग मौजूद हैं। इसके अलावा नमो घाट पर 70 देशों के राजदूत और 150 से ज्यादा विदेशी डेलीगेट्स भी हैं। विदेशी भक्त बम-बम बोल रही है काशी… जैसे गानों पर झूम रहे हैं। देव दीपावली को काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाने के लिए देश-विदेश से फूलों को मंगाया गया था। जानकारों की मानें तो करीब 11 टन फूलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *