February 15, 2026

ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता न लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद :मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता न लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके त्याग से जिस धन की बचत हुई है, उसे अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सहमति से पेंशन नहीं लेने पर वर्ष में लगभग 100 करोड़ रुपये बचेगा। इस बची हुई राशि को 22 जिलो में वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के तहत बनने वाले सेवा आश्रमों में खर्च किया जाएगा ताकि उनके भवन बन सकें और देखभाल के लिए व्यवस्था हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *