अपनी संस्कृति व लोक कला को सहेजना जरूरी : डीसी
झज्जर, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने राजकीय नेहरू महाविद्यालय में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं में नई उर्जा का संचार करते हैं। युवा खुशहाल होगा तभी देश खुशहाली की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें नई चीजें सीखनी चाहिए साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम अपनी संस्कृति व लोक कला को सहेजने में सहायक सिद्घ होते हैं
डीसी ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ साथ मैदानी खेलों में जरूर भागीदार बनें। अपने निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएं, नशे आदि से दूर रहें। सूचना का दौर है अपने आपको नई नई सूचनाओं की जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि बेस्ट जीतना चाहिए और अपने जीवन में युवा हमेशा बेस्ट देने का प्रयास करें। प्रसिद्घ लोक कलाकार जोगेंद्र कुंडू, हास्य कवि मास्टर महेंद्र ने भी अपनी प्रस्तुति दी और युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्सव के नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि प्रथम पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, भाषण, तत्कालीन व्याख्यान, स्टोरी राइटिंग, थीमेटिक ईम्पुरिग मिलटस प्रोडक्टस प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। मंगलवार 21 नवंबर को प्रात 9 बजे से लोकगीत सोलो, लोकगीत समूह, लोकनृत्य सोलो, लोक नृत्य समूह, प्रतियोगिता श्रेणी की विधाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता करेंगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाली सभी विधाओं की टीमें दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता करेगी। सोमवार को लगभग 270 प्रतिभागियों ने युवा महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर राजकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह, प्रोफेसर डॉ अमित भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य जन व कलाकार मौजूद रहे।
