February 17, 2026

बूथ स्तर पर पार्टी गतिविधियों को सफल बनाएं पदाधिकारी व कार्यकर्ता : देशराज शर्मा

हमीरपुर जिला भाजपा ने किया मंथन, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

मोहित कांडा, हमीरपुर, 17 नवंबर।
आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा ने अपनी रणनीति बनाना आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पांचों मंडल अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इस अवसर पर पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं आगामी रणनीति के ऊपर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उपस्थित रहे जिला के दोनों महामंत्री पांचों मंडल अध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रि। जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने हेतु हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाएं एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों का व्याख्यान जनता के बीच करें, ताकि जनता को जागरूक किया जा सके। बैठक में चर्चा हुई कि हमीरपुर जिला भाजपा के पांचों मंडलों में “बूथ सशक्तिकरण” अभियान आरंभ किया गया था जोकि सुजानपुर मंडल द्वारा पूरा कर लिया गया है और बाकी चारों मंडलों में लगभग 70 से 75 प्रतिशत संपन्न किया जा चुका है। बाकी चारों भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगामी दो-तीन दिनों में इस अभियान को पूरा कर लिया जाए। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पांचों भाजपा मंडलों में महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाने हैं, इसके ऊपर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने सभी मंडलों एवं जितने भी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ बनाए गए हैं, उन्हें दिशा निर्देश दिए कि आगामी 20 नवंबर तक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाए, ताकि पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस बैठक में जिला अध्यक्ष के अतिरिक्त जिला भाजपा दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू एवं अन्य पांचो मंडलों के अध्यक्ष महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष व उनके महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *