February 19, 2026

केन्द्र सरकार की ओर से हरियाणा प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पिछले 9 वर्षों में अंत्योदय की भावना से निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म किया है। अमित शाह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हरियाणा प्रदेश को पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है जबकि इससे पहले की सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में केवल 40 हजार करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *