मनोहर लाल ने पिंजौर स्थित अमरावती पुल का निरीक्षण कर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्राइडेंट हिल्स, पिंजौर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के उपरांत कालका में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिंजौर स्थित अमरावती पुल का निरीक्षण कर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा भी लिया। मनोहर लाल ने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर के साथ-साथ श्री काली माता मंदिर, कालका को भी एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री काली माता मंदिर कालका के साथ लगती भूमि पर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा।
