राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेरी में 30 अक्टूबर को होगा एकता दौड़ का आयोजन : एसडीएम
उपमंडल स्तर पर नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाई जा रही है लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती – बेरी स्थित खेल स्टेडियम से होगा दौड़ का शुभारंभ
बेरी (झज्जर) , 30 अक्टूबर। आजादी अमृत काल में मंगलवार को 31 अक्टूबर को उपमंडल बेरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उपमंडल स्तर पर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए उपमंडल प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एसडीएम रविंद्र मलिक ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एकता दौड़ में बेरी उपमंडल के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रात: सात बजे राष्ट्र की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से बेरी स्थित खेल स्टेडियम से हर्बल पार्क तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह रन फार युनिटी खेल स्टेडियम से शुरू होकर शिव चौक,दुजाना चौक होते हुए हर्बल पार्क पहुंचेगी,जहां से वापिस होते हुए खेल स्टेडियम पर समाप्त होगी। उन्होंने बेरी उपमंडल वासियों से रन फॉर यूनिटी दौड़ में बढ़ चढक़र भाग लेकर दौडऩे का आह्वïन किया। इस अवसर पर तहसीलदार सृष्टि दूूहन मलिक,बीडीपीओ पूजा शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, मार्किट कमेटी सचिव संजय फौगाट, डीटीओ एचएस कुंडू, वीर सिंह जेई, एसईपीओ सत्यवान अहलावत,नपा जेई रोहित लोहचब,कोच ललित कुमार,लोकेश यादव,आयुष विभाग से डॉ भूदेव शर्मा, एएसआई रामअवतार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
