February 15, 2026

हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 नीति बनाई गई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ में उनके आवास पर सोशल मीडिया से संबंधित कई प्रतिनिधि मिले और “हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023” के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह विज्ञापन नीति हाल ही में कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई है। नीति विशेष रूप से ‘सोशल मीडिया न्यूज़ चैनलों’ के लिए तैयार की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज में सोशल मीडिया द्वारा निभाई जाने वाली आवश्यक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मीडिया पेशेवरों के भविष्य को मजबूत करने और उन्हें आधुनिक युग में सच्चाई लिखने के लिए सशक्त बनाने हेतु यह नवीन कल्याणकारी नीति लेकर आई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में जो हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 नीति बनाई गई है, वह आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है और उन्हें पत्रकारों का दर्जा प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *