February 14, 2026

अब 3 लाख वार्षिक आय पर भी ‘आयुष्मान भव:’

झज्जर, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को मनोहर तोहफा देते हुए आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के विस्तारीकरण पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत अब 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ऐसे परिवारों को सालाना 1500 रुपए अंशदान देना होगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक है और 3 लाख से कम है ऐसे परिवार सालाना प्रीमियम चुकाकर इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के विस्तार से प्रदेश के अनेक परिवारों को लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई चिरायु हरियाणा योजना ऐसे परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। महंगी बीमारियों के इलाज के खर्च के कारण अब इन परिवारों पर आॢथक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ‘चिरायु-आयुष्मान भारत योजना’ हरियाणा वासियों के जीवन को सुरक्षित व रोग मुक्त बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
झज्जर जिला में 33 अस्पताल शामिल हैं पैनल में : प्रबंधक
आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि आयुष्मान-चिरायु हरियाणा योजना के तहत जिला में 33 अस्पताल पैनल में शामिल हैं, जिनमें नौ सरकारी और 24 निजी अस्पताल हैं, जहां पात्र परिवार आयुष्मान योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *