साइबर अपराध को रोकने के लिए जरूरी है कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर दें
हरियाणा पुलिस के साइबर हेल्पलाइन टीम के समर्पित प्रयासों ने ठोस परिणाम देना शुरू कर दिया है। सितंबर माह में साइबर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त 6247 शिकायतों का तत्परता से निवारण करते हुए 4 करोड 14 लाख ,15 हज़ार 82 रुपए से अधिक की राशि का फ्रॉड होने से बचाया गया है। साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर -1930 पर मैन पावर को बढ़ाया गया है ताकि ‘गोल्डन ऑवर’ में कार्रवाई करते हुए लोगों की जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए जरूरी है कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे बैंक के नोडल अधिकारियों के पास भेजा जाए और संबंधित बैंक के अधिकारी भी इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बैंक में ट्रांसफर की गई धनराशि को फ्रीज कर दें।
