हरजोत बैंस अनाज मंडियों का दौरा करेंगे
किसानों से बात करेंगे, प्रबंधों का जायजा लेंगे
सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब, हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री पंजाब अपने निर्वाचन क्षेत्र की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे। वे खरीद व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे। यह जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक दीपक सोनी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडियों के विशेष दौरे पर हैं, वह सुबह 11 बजे भरतगढ़, 11.45 बजे कीरतपुर साहिब, दोपहर 12.30 बजे अगमपुर, दोपहर 2 बजे नंगल का दौरा करेंगे, दोपहर 2.30 बजे हाजीपुर पहुंचेंगे। कैबिनेट मंत्री लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं, वे धान खरीद, उठान, भुगतान और अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेंगे।
