February 14, 2026

31 वें बाल विज्ञान मेले छाये सैंट डीआर स्कूल गगरेट एवम जीएसएसएस घनारी के होनहार

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में 31 वें खंड स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपमंडलाधिकारी शशि पाल शर्मा ने शिरकत की। जबकि विशेष रूप से उनके साथ प्रिंसिपल राजिंद्र कौशल, प्रिंसिपल नरेश शर्मा, प्रिंसिपल दिनेश कौंडल,प्रवक्ता संघ के राज्य सचिव शशि सैनी, राजन शर्मा एवम मेजवान स्कूल की प्रिंसिपल सनम, रणजीत सिंह रंजू, वासुदेव ठाकुर, अनूप कालिया, रुबी ठाकुर एसएमसी कमेटी के प्रधान परमवीर सिंह, मनोज ठाकूर, मनोज डीपीई, सुनील कुमार , भुवनेश शर्मा , मनीषा जसवाल , प्रवेश कुमार, जसवीर सिंह अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य ,नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत कंवर, पार्षद विनय कंबर इत्यादि उपस्थित रहे। मुख्यतिथि शशि पाल शर्मा ने उपस्थित नन्हे वैज्ञानिक को अपने संबोधन में कहा कि चद्रयान पर सफलता प्राप्त करने वाले वैज्ञानिक इसी विज्ञान क्षेत्र से निकलें है जिसके चलते आपको इस क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिग को लेकर भी विद्यार्थियो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे नन्हे वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के कोषाध्यक्ष संजीव जसवाल एवम विज्ञान अध्यापक संघ ऊना के उपाध्यक्ष रमेश मैहरा ने बताया कि इस दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले में हुए मैथस ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट के रमन बंसल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक के शगुन राणा ने द्वितीय तथा डी ए वी अम्बोटा के सुशांत वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथस ओलंपियाड के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी हरमनप्रीत ने प्रथम, डी ए वी अम्बोटा के प्राग ठाकुर ने द्वितीय तथा सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट के सात्विक ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट की गौरी शर्मा ने प्रथम, डी ए वी अम्वोटा के अर्चित शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेड़ा राजपूतान के नवनीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान माडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेड़ा राजपूता के कृष्णा ने प्रथम, सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट के शिवांश जसवाल ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर की शालिनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेड़ा राजपूतान की कोमल ओर श्रद्धा ने प्रथम, सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट की राधिका ठाकुर ओर नियति ठाकुर ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा के केशव और चाहत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ शहरी वर्ग में सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट के सूर्यांश डोगरा व यशवनी चौहान ने प्रथम,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक की सिमरन व अवंतिका वशिष्ठ ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट की आरती देवी व श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्वोटा के गौरव सिंह व गीतिका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर के आदित्य मिन्हास व काजल ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनई की आरुषि व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ शहरी वर्ग में सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट की यशिका ओर अखिल ने प्रथम,महादेव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर की कृतिका ओर वंशिका तथा मिडल स्कूल दौलतपुर की मुस्कान ओर आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह की रितिका ओर दानिश ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदपुर बनेहड़ा की खुशबू ओर अभिषेक ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्वोटा की जाह्नवी ठाकुर ओर अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक क्रियाकलाप के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की कृतिका जरियाल, सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट वंशिका सोहल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की तन्वी रही। वैज्ञानिक क्रियाकलाप के सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियो में सैंट डी आर पब्लिक स्कूल गगरेट के रादित्य राजवंश रमता, डी ए वी अम्वोटा की अंशिका ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़ेड़ा राजपूतान की मन्नत चौधरी रही। वैज्ञानिक क्रियाकलाप के कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थियो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की रेहान चौधरी, डी ए वी अम्वोटा की काशवी ठाकुर ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की सिया जसवाल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *