February 18, 2026

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है रचनात्मक गतिविधियां : डीसी

बाल दिवस के उपलक्ष्य में 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगीं विभिन्न प्रतियोगिताएं
झज्जर,
डीसी एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद कैप्टन शक्ति सिंह व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक बाल भवन झज्जर में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियागिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
डीसी ने बताया कि बाल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला स्तर के विजेताओं को मंडल स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही जिला स्तर के विजेता बच्चों को दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
दूसरी ओर प्रतियोगिताओं की विस्तार से जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेन्द्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया है। पहले समूह में 5 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। इसी प्रकार दूसरे समूह में छठी से आठवीं कक्षा तथा तीसरे समूह में 9वीं व 10वीं और चौथे समूह में 11वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 अक्टूबर से संवाद भवन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को द्वितीय ग्रुप, 18 अक्टूबर को तृतीय ग्रुप और 19 अक्टूबर को चतुर्थ ग्रुप 20 अक्टूबर को फर्स्ट ग्रुप के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा दीया कैंडल डेकोरेशन, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस सोलो सांग, पैट्रियोटिक ग्रुप सॉन्ग, क्वीज कंपटीशन, बेस्ट ड्रामेबाज, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, डेक्लेमेशन, फन गेम्स एवं हैंड राइटिंग, आर्ट प्ले विधाओं का भी आयोजन होगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं के लिए विषयों का निर्धारण किया गया है। इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में बाल भवन कार्यालय दूरभाष नंबर 01251,254859 व 01251,480639 संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि dcwojjr@gmail.com मेल भेज कर सरकारी, गैर सरकारी स्कूल अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड व कैटेगरी प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी साथ लानी होगी। रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग स्पर्धाओं के लिए प्रतिभागी को सामान खुद लाना होगा। ड्राइंग सीट कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं (नृत्य एवं गायन) में वल्गर गीत/ नृत्य की अनुमति नहीं होगी । जिला स्तर पर विजेता बच्चे 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर रोहतक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *