September 23, 2026

पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से आय में वृद्धि जारी: जिम्पा

6 महीनों में पंजाब सरकार को कुल 2143.62 करोड़ रुपए की आय
चंडीगढ़,
सरकार द्वारा पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के परिणामस्वरूप ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खज़ाने में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 6 महीनों में पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है।
पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार को सिर्फ़ अगस्त महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत ज़्यादा आय हुई है जबकि सितम्बर महीने में यह वृद्धि दर 10 प्रतिशत रही। अगस्त 2022 के 282.62 करोड़ रुपए के मुकाबले अगस्त 2023 में सरकारी खजाने में 349.27 करोड़ रुपए आए। इसी तरह सितम्बर 2022 के 303.38 करोड़ रुपए के मुकाबले सितम्बर 2023 में 332.48 करोड़ रुपए की आय हुई।
जिम्पा ने बताया कि अप्रैल 2023 से सितम्बर 2023 तक कुल 2143.62 करोड़ रुपए की आय हुई है। पिछले साल 2022 में यही आय 1908.87 करोड़ रुपए थी। इस तरह यह बढ़ोतरी 12 प्रतिशत बनती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्पष्ट दिशा- निर्देश दिए हुए हैं कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न किया जाये।
राजस्व विभाग में भी यदि किसी भी स्तर पर लोगों को काम करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है जिस पर लिखित शिकायत वट्टसऐप की जा सकती है। एन. आर. आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।
जिम्पा ने बताया कि साल 2023- 24 के दौरान रजिस्टरियों से 4700 करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसको पूरा करने के लिए सार्थक यत्न किये जा रहे हैं। राजस्व विभाग में नयी नियुक्तियाँ की जा रही हैं और पढ़े- लिखे नौजवान लडक़े- लड़कियों को रोजग़ार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सभी नियुक्तियाँ केवल मेरिट के आधार पर की जा रही हैं जिसके अच्छे नतीजे निकल कर सामने आ रहे हैं। नव-नियुक्त लडक़े- लड़कियाँ अपना काम पूरी ईमानदारी, लगन और भ्रष्टाचार मुक्त कर रहे हैं।
राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु डेढ़ साल से लोगों को सुचारू और बढिय़ा सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने अपील की कि राज्य के खजाने को और मज़बूत करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज काम के लिए किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाये और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/ कर्मचारी किसी काम के बदले पैसा मांगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाये। दोषी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *