February 15, 2026

राज्य की सभी सहकारी चीनी मिल नवम्बर माह से गन्ने की पिराई का कार्य शुरू कर देंगी

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राज्य की सभी सहकारी चीनी मिल नवम्बर माह से गन्ने की पिराई का कार्य शुरू कर देंगी। इसके अलावा किसानों को बिक्री के लिए गन्ना लाने में ज्यादा समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों के मोबाईल पर संदेश आएगा तभी वह गन्ना मिल में लेकर आएंगे। इसके साथ ही मिलों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के भुगतान की राशि समय पर मिलें। इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *